सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित,
स्वास्थ्य शिविर में 377 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
बेमेतरा, 18 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में स्कूली बच्चों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच किया गया। यह स्वास्थ्य जांच शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में चिरायु टीम द्वारा आयोजित किया गया।
पीएम श्री नवोदय विद्यालय, कुसमी में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, सिकल सेल एनीमिया, ब्लड ग्रुप आदि की रक्त जांच हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 377 बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान 150 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण किया गया तथा साथ ही 70 बालक-बालिकाओं को लक्षण आधार पर दवाइयों का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
उक्त शिविर में चिरायु टीम से डॉ. ऋषभ शर्मा, डॉ. दिलीप, डॉ. प्रीति, डॉ. ज्योति एवं डॉ. अभिषेक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य टीम में नेत्र सहायक अधिकारी श्री मुकेश टंडन, फार्मासिस्ट श्री खिलेन्द्र एवं श्री बलवंत बंजारे, एमएलटी श्री मनीष साहू, एएनएम श्रीमती दीपा साहू एवं श्रीमती आरती वर्मा ने सेवा प्रदान की।
शिविर के सफल आयोजन में नवोदय विद्यालय की नर्सिंग ऑफिसर भावना का विशेष सहयोग रहा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं विद्यालय स्टाफ के समन्वित प्रयास से स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




